3 बच्चों की मां प्रेमिका के परिवार ने 5 बच्चों के पिता प्रेमी की हत्या कर शव नहर में फेंका

यह घटना समाज में प्रेम प्रसंग विवादों से उपजी हिंसा की एक और दर्दनाक मिसाल बन गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके

सिलाव (नालंदा दर्पण)। सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत करियन्ना गांव में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है। 3 बच्चों की मां एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए पटना निवासी सन्नी कुमार (35) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना 1 दिसंबर की शाम हुई और शव को गांव के पास एक नहर में फेंक दिया गया।

विगत 6 दिसंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी। सोमवार को शव की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सन्नी की हत्या उसके प्रेमिका के पिता और भाई ने की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी भाई ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि सन्नी उनकी बहन की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सन्नी कुमार पांच बच्चों का पिता था और उसकी प्रेमिका तीन बच्चों की मां है। उन दोनों के बीच पिछले छह महीनों से रिश्ते में थे। प्रेमिका अपने ससुराल से भागकर सन्नी के साथ गुजरात चली गई थी। सन्नी के आपत्तिजनक कृत्यों से परेशान होकर वह 15 दिन पहले अपने मायके लौट आई थी।

विगत 1 दिसंबर की शाम सन्नी अपनी प्रेमिका से मिलने करियन्ना गांव पहुंचा। जहां प्रेमिका के पिता और भाई ने उसे घात लगाकर पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए नहर में फेंक दिया गया।

मृतक सन्नी के भाई विशाल कुमार ने इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ने से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सन्नी को धोखे से बुलाकर मारा गया। विशाल ने दावा किया कि महिला का चरित्र संदेहास्पद था और इस विवाद के पीछे और भी कारण हो सकते हैं।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। टीम में सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, थानाध्यक्ष इरफान खान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ में हत्या की साजिश और सन्नी की हरकतों का खुलासा हुआ।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future