गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

खेत जा रहे युवक को मिस फायरिंग के बाद चाकू घोंपा

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के लच्छु बिगहा रेलवे स्टेशन के पास मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी  रामानंद प्रसाद के पुत्र शबनम कुमार को खेत देखने जाने के दौरान चाकू मार जख़्मी कर दिया। जख्मी हालत में उसे चंडी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां युवक का इलाज जारी है।

जख्मी शवनम कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से खेत देखने निकले थे। जैसे ही लच्छु बिगहा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो दो अज्ञात बदमाश ने उसके पास आए। जिसमें एक युवक मुझे पीछे से पकड़ लिया तथा एक बदमाश ने कमर के पीछे से पिस्तौल निकालकर दायां छाती में सटाकर फायरिंग किया। लेकिन फायरिंग मिस हो गया।

जब पकड़े हुए एक बदमाश से झटककर भागने लगा तो दूसरे बदमाश ने चाकू निकालकर बायां पेट व हाथ मे चाकू मार दिया। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »