होली खेलकर तालाब में नहाने गई दो बच्ची की पानी में डूबने से मौत

हरनौत (नालंदा दर्पण)। तेलमर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनपुर गांव के एक तालाब में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई।

बताया जाता है कि आज बुधवार दिन करीब 2 बजे जीवनपुर गांव निवासी बिंदेश्वर पासवान के 12 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी और मूलेंदर पासवान के 8 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी होली खेलकर नहाने के लिए गांव के समीप स्थित एक तालाब में गई, जहां नहाने की दौरान दोनों बच्ची गहरे पानी में चली गई और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

इस हादसा की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दोनों बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाला और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद पहुंची तेलमर थाना पुलिस ने दोनों बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। एक साथ दो बच्ची की अचनाक मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

देसी कट्टा के साथ शराब पीते युवक का फोटो वायरल, जानें थरथरी थानेदार का खेला

नालंदा जिला दंडाधिकारी ने इन 48 अभियुक्तों पर लगाया सीसीए

राजगीर नेचर-जू सफारी समेत केबिन रोपवे का संचालन बंद

नालंदा में 497 हेडमास्टर का वेतन बंद, शोकॉज जारी, जानें क्या है मामला

बिहारशरीफ पहुंची IG गरिमा मल्लिक, SP समेत पुलिस अफसरों की लगाई क्लास

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker