बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में पति को छीनने लगी दो पत्नियां, लप्पड़-थप्पड़ और चप्पल से हुई शौतन की खातिरदारी

बिहारशरीफ (रंजीत)। एक फूल और दो माली की कहावत आज शनिवार को बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में देखने को मिली।

Two wives started snatching husband in Bihar Sharif Sadar hospital premises 1दरअसल, पूरा मामला यह था कि बिहारशरीफ शहर के रामचंद्रपुर मछली मंडी के समीप रहने वाले पति प्रेमजीत अपनी दूसरी गर्भवती पत्नी का इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा था, जिसकी भनक पहली पत्नी को लग गयी तो वह आनन-फानन में अपने सास के साथ अस्पताल में पहुंची और पति एवं अपने शौतन की लप्पड़-थप्पड़ एवं लात-घूंसे से पिटाई करनी शुरू कर दी।

इस दौरान पति प्रेमजीत खुद के साथ दूसरी पत्नी को बचाते हुए दिखा।

बताया जा रहा है कि करीब 10 वर्ष पूर्व प्रेमजीत की शादी बिहारशरीफ की रहने वाली एक महिला के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे भी है। लेकिन कुछ वर्ष बाद पति पत्नी में मामला इस तरह गंभीर हुआ कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर पति प्रेमजीत ने नवादा की रहने वाली एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया और इस समय इसकी दूसरी पत्नी गर्भवती है।

वहीं प्रेमजीत का कहना है कि वह अपनी पहली पत्नी से परेशान होकर दूसरी शादी किया था और अब वह अपनी दूसरी बीबी के साथ रहना चाहता है।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker