राजगीर महोत्सव की तिथि पर संशय : दिसंबर में भी नहीं होगा?

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नवम्बर के महीने का समापन होते ही दिसम्बर का आगमन हो चुका है। लेकिन बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उत्सव राजगीर महोत्सव की तिथि अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह महोत्सव हर साल नवम्बर के अंतिम दिनों में आयोजित होता रहा है। लेकिन इस बार यह विभिन्न अनिश्चितताओं के बीच घिरा हुआ है। जिससे उत्साही पर्यटकों और स्थानीय लोगों में निराशा का माहौल बना हुआ है।

पिछले कुछ वर्षों से यह महोत्सव 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर के बीच आयोजित होता रहा है। लेकिन कहा जाता है कि इस साल विमेंस एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के कारण महोत्सव की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो पाई। इसी कारण इस बार नवम्बर के अंत में महोत्सव का आयोजन संभव नहीं हो सका।

सूत्रों के अनुसार पहले 15 से 17 दिसम्बर तक महोत्सव के आयोजन की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब तक किसी ठोस तैयारी की कमी के कारण इन तिथियों पर आयोजन की संभावना भी घटती जा रही है। हालांकि पर्यटन विभाग ने संकेत दिया है कि महोत्सव 21 से 23 दिसम्बर के बीच आयोजित हो सकता है। लेकिन इस पर भी अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बिहार राज्य पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि तिथि निर्धारण की फाइल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास भेजी गई है और उनका निर्णय आने के बाद ही महोत्सव की तिथि पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस अनिश्चितता के कारण स्थानीय लोग और पर्यटक बेसब्री से महोत्सव की तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

राजगीर महोत्सव की योजना और तिथि को लेकर जो भी अनिश्चितता बनी हुई है। जोकि उत्सव की धूमधाम और सांस्कृतिक महिमा के साथ जुड़ी उम्मीदों को प्रभावित कर रही है। फिलहाल यह कहना मुश्किल हो गया है कि महोत्सव दिसम्बर में होगा या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें