अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

दो नाबालिग बदमाशों ने छात्रा संग किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि दूसरे की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पकड़ाए आरोपी ने 5 महीने पहले हाई स्कूल के प्रिंसीपल को गोली मारी थी।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना बीते 30 नवंबर यानी शनिवार की रात करीब 8:45 बजे की है। वारदात के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। तेल्हाड़ा पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को पहले एकंगरसराय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तेल्हाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। एक विशेष टीम का गठन कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को जब अंजाम दिया गया, जब वह घर में अकेली थी। बच्ची के माता और पिता कामकाज को लेकर घर से बाहर गए हुए थे। बच्ची घर के बाहर मसाला पीस रही थी। जैसे ही वह घर के अंदर पहुंची कि अचानक पीछे से दोनों नाबालिग आरोपी भी अंदर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के हैं। लिहाजा वे एक-दूसरे को पहले से जानते-पहचानते हैं।

इधर स्थानीय पुलिस की ओर से जानकारी मिलने के बाद नालंदा एसपी भी तेल्हाड़ा पहुंचे और नाबालिग आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया।

बता दें कि पकड़े गए एक आरोपी ने 5 महीने पहले नालंदा में सरकारी हाई स्कूल के प्रिंसिपल को ऑफिस में घुसकर गोली मारी थी। इससे प्रभारी प्रिंसिपल घायल हो गए थे। घटना के बाद आनन-फानन में प्रिंसिपल को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। घटना एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाड़ा हाई स्कूल की थी।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार