बिहार शरीफ से आ रही हाइवा में घुसी अनियंत्रित कार, चालक गंभीर

चंडी (नालंदा दर्पण)। बिहटा-सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग 431 पर धर्मपुर गांव के पास एक अनियंत्रित कार हाईवा में जा घुसी। जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दुर्घटना के बाद भी कार सवार चालक कार में ही फंसा रहा। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला।

इस दुर्घटना में कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नवादा जिले के काशीचक गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में की गई।

चंडी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि कार पटना की ओर से आ रही थी और अपने गंतव्य नवादा की ओर जा रही थी कि उक्त स्थान पर अनियंत्रित होकर बिहार शरीफ की ओर से आ रही हाईवा में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिसे इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक  उपचार कर बेहतर उपचार के लिए बिहार शरीफ एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

चंडी के इस गांव का प्राचीन ‘मीठकी कुंआ’ का इतिहास, जिसमें दफन है राहगीरों की प्यास!

बिहार शरीफ कोर्ट की बाउंड्री वॉल गिरने से एक महिला की मौत, कई जख्मी

ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर में बारात से लौट रहे 3 भाईयों की दर्दनाक मौत

नालंदा में तमंचे पर बार-बालाओं का उत्तेजक नाच जारी, फिर हुआ वीडियो वायरल

वरमाला के समय दूल्हे के भाई की पीट-पीटकर हत्या, बिन शादी लौटी बारात

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker