गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर किया फतुहा-इस्लामपुर मुख्य सड़क को जाम

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय प्रखंड क्षेत्र के चंदकुरा गांव का ट्रांसफार्मर जलने से पिछले दो माह से अंधेरा व्याप्त है। लोगों के समक्ष पेयजल के साथ साथ सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को फतुहा-इस्लामपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम में न्यायिका दंडाधिकारी के अलावे पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन भी फंसे रहे।

सड़क जाम करने में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सड़क जाम से करीब 2 घण्टे  परिचालन बाधित रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर को जले 2 माह हो गए। बिजली विभाग का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनने वाला नहीं है और न ही कोई कार्रवाई हो रही है। इसीलिए विवश होकर सड़क जाम किये हैं।

फिर किसी तरह करायपरसुराय थाना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों उग्र लोगों को समझाया और 24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!