शराब कारोबारियों की शिकायत लेकर चंडी थाना पहुंचे ग्रामीण

चंडी (नालंदा दर्पण)। ऐसे तो समूचे नालंदा जिला में अवैध शराब का धंधा कुटीर उद्योग का रुप ले चुका है। सरकारी शराबबंदी के बाद इसमें मुनाफा काफी बढ़ गया है। पुलिस और प्रशासन इस अवैध कारोबार को रोक पाने में पूर्णतः विफल साबित है।

इसी बीच चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गदनपुरा खरजम्मा गांव से एक बड़ा रोचक एवं गंभीर मामला सामने आया है।

वार्ड नंबर 10 के खरजम्मा गांव के ग्रामीण दीपक कुमार वार्ड सदस्य, अदालत पासवान, नॉलेश पासवान, कारण पासवान, रौशन पासवान, फुल्टन पासवान, संजीव पासवान, रंजीत पासवान, दौलतचंद पासवान, संतोष पासवान आदि ग्रामीणों ने चंडी थाना में एक लिखित शिकायत की है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में भारी मात्रा में देशी शराब बना कर पैकार को बेचा जाता है। यहाँ से शराब की होम डिलवरी भी की जाती है। यहां पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन दयालपुर से गदनपुरा जाने वाले रास्ते में राहगीरों के साथ बदमाशी की घटनाएं घटती रहती है। जिससे तंग आकर ग्रामीणों की एक टोली चंडी थाना पहुंच कर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है। अब देखना है कि पुलिस इसे कितना गंभीरता से लेती है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker