अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

पिता ने माँ को मोबाइल देने को कहा तो पुत्री ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

बिहारशरीफ (तालीब)। नालंदा में आज रविवार एक किशोरी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आशानगर मोहल्ला की है। मृतका राजकुमार की 16 वर्षीया पुत्री सलोनी कुमारी बताई जाती है।

मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के मोबाइल पर शुक्रवार को कॉल किया तो उसका फोन बिजी आ रहा था। इसके बाद जब उन्होंने घर आकर अपनी बेटी का मोबाइल चेक किया तो अननोन नंबर पर 15 मिनट और 3 मिनट की दो बातचीत हो रखी थी।

जब उन्होंने अपनी बेटी से उक्त नंबर के बारे में पूछा तो उनकी बेटी ने बताया कि रॉन्ग नंबर से फोन आया हुआ था। इसके बाद उन्होंने कहा कि रॉन्ग नंबर से इतनी देर बात क्यों करती हो, तुम अपना फोन अपनी मां को दे दो।

इसके बाद शनिवार को वह ठीक ठाक से रही। आज सुबह मां के साथ मंदिर से पूजा पाठ करने के उपरांत घर लौटी और खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे के सहारे लटक खुदकुशी कर ली।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »