अन्य
    Wednesday, May 1, 2024
    अन्य

      मॉबलींचींग से बचा भैंस चोर, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, हालत गंभीर

      नालंदा दर्पण। चंडी थाना के महेशपुर गांव में अशोक पासवान के घर से भैस चोरी करते रंगे हाथ एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने खूब पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

      कहा जाता है कि आज सुबह के अहले सुबह करीव बजे अशोक पासवान के घर जानवर चोरी करने की मंशा से चोर घुसे। जब चोर एक भैंस को खोल रहा था कि जाग होने पर हल्ला मच गया और एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। ग्रामीणों की पूछताछ में पकड़े गए चोर ने बताया कि वह अपने आठ साथियों के साथ चोरी करने आया था। सात चोर फरार हो गए हैं।

      उसके बाद ग्रामीणों ने उस चोर की जमकर पिटाई की। इसी बीच किसी ने चंडी थाना पुलिस को सूचना दी। उसके बाद चंडी पुलिस उस गंभीर रुप से जख्मी चोर को उग्र ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर थाने लाई।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zBicebOSBvY[/embedyt]

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!