अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      नालंदा लोकसभा सीट पर विधानसभावार समझें वोटरों का अंक गणित

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा संसदीय सीट के लिए चुनाव सातवें यानी अंतिम चरण में होना है। इस संसदीय सीट के लिए 01 जून को वोटिंग होगी, जिसकी अधिसूचना 07 मई को होनी है। हालांकि दो प्रमुख गठबंधन द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ हीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में चुनावी चहलकदमी बढ़ गयी है।

      नालंदा संसदीय सीट के अंतर्गत आते है सात विधानसभा क्षेत्रः नालंदा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल सात विधानसभा क्षेत्र है जबकि सामान्यतः एक लोकसभा क्षेत्र में छ: विधानसभा क्षेत्र आते है। बिहार राज्य में 40 लोकसभा सीट है। इसमें तीन हीं लोकसभाई सीट ऐसा है जहां सात विधानसभा क्षेत्र आता है।

      कहा जा सकता है कि नालंदा संसदीय क्षेत्र राज्य के उन बड़े लोकसभाई क्षेत्रों में शुमार है जहां वोटरों की संख्या अधिक है। इसके साथ हीं इस संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विधायकों की संख्या भी अधिक है। सामान्यतः छः विधायक एक संसदीय क्षेत्र में आते है लेकिन नालंदा संसदीय क्षेत्र में विधायकों की संख्या सात है।

      दो माह में जिले में बढ़े 5393 वोटरः नालंदा संसदीय सीट के लिए कुल 22 लाख 72 हजार 397 वोटर मतदान करेंगे, जिनमें पुरुष वोटरों की संख्या 11 लाख 87 हजार 993 है। महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 84 हजार 333 है। वहीं थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 71 है। यह संख्या 22 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार है।

      हालांकि बाद के दिनों में लगातार वोटरों का नाम जोड़ने और घटाने का सिलसिला भी जारी है और इस प्रकार पूरे लोकसभाई क्षेत्रों में वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है।

      16 मार्च 2024 के अनुसार संसदीय क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या बढ़कर 22 लाख 77 हजार 790 हो गयी। इसके अनुसार पुरुष वोटरों की संख्या 11 लाख 90 हजार 941, महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 86 हजार 779 है। इन दोनों वोटरों में इजाफा हुआ है वहीं थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या कमकर 70 रह गया है।

      किस विधानसभा क्षेत्र में कितने है मतदाताः नालंदा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 16 मार्च 2024 के डाटा के अनुसार सर्वाधिक वोटर बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां कुल वोटरों की संख्या 389606 है, जिसमें 202914 पुरुष, 186669 महिला और 23 थर्ड जेंडर वोटर है। जबकि सबसे कम वोटर अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में है जिसकी संख्या 303848 है, जिसमें 160001 पुरुष, 143840 महिला और 7 थर्ड जेंडर वोटर है।

      वहीं राजगीर विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 311346 है, जसमें 161556 पुरुष, 149785 महिला और 5 थर्ड जेंडर वोटर है। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 308200 है, जिसमें 162167 पुरुष, 146025 महिला और 8 थर्ड जेंडर वोटर है।

      इसी प्रकार हिलसा विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 315877 है, जिसमें 163697 पुरुष, 152192 महिला और 6 थर्ड जेंडर वोटर है। नालंदा विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 326959 है, जिसमें 171886 पुरुष, 155058 महिला और 15 थर्ड जेंडर वोटर है।

      हरनौत विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की कुल संख्या 321954 है, जिसमें 168738 पुरुष, 153210 महिला और 6 थर्ड जेंडर वोटर है।

      वैसे वोटर जो पहली बार करेंगे वोटिंग: लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार वोटिंग करने वाले इस लोकसभाई क्षेत्र में वोटरों की संख्या 25171 है, जिसमें 15858 पुरुष, 9311 महिला तथा 2 थर्ड जेंडर वोटर है। इन वोटरों की आयु 16 मार्च 2024 के अनुसार 18 से 19-20 वर्ष के बीच है।

      अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में युवा वोटरों की संख्या 3016, बिहारशरीफ में 3695, राजगीर में 3111, इस्लामपुर में 3237, हिलसा में 3935, नालंदा में 3915 तथा हरनौत में 4262 यंग वोटर है।

      आंकड़ा पर नजर डाली जाये तो सर्वाधिक युवा वोटर हरनौत विधानसभा क्षेत्र में है, जहां 2271 पुरुष और 1541 महिला युवा वोटर है। सबसे कम युवा वोटर अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में है यहां 3016 युवा वोटरों में से 1838 पुरुष, 1177 महिला तथा 1 थर्ड जेंडर युवा वोटर है।

      दिव्यांग वोटरों की संख्या: इस संसदीय सीट अंतर्गत कुल सात विधानसभाई क्षेत्रों में दिव्यांग वोटरों की संख्या 20382 हैं। जिसमें पुरुष दिव्यांग वोटर 13648 तथा महिला दिव्यांग वोटर 6733 है। हालांकि एक थर्ड जेंडर दिव्यांग वोटर भी है, जो नालंदा विधानसभा क्षेत्र से आते है।

      हरनौत में दिव्यांग वोटरों की संख्या सर्वाधिक 4108 है, जिसमें 2808 पुरुष तथा 1300 महिला दिव्यांग वोटर है। जबकि अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में 3525, बिहारशरीफ में 2933, राजगीर में 2842, इस्लामपुर में 2615, हिलसा में 1812 तो नालंदा विधानसभाई क्षेत्र में इसकी संख्या 2547 है।

      पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

      अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

       अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

      गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

      बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!