अन्य
    Thursday, May 16, 2024
    अन्य

      शादी में गए दो बच्चों को किया हाजत में बंद, पुलिस जबरन बना रहा चोर  

      नालंदा दर्पण (रंजीत)। राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर धाम पर शादी में सम्मिलित होने गए दो बच्चों  को राजगीर थाने के पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।

      नाबालिग बच्चों का कसूर सिर्फ इतना है कि उसे नींद आ रहा थी और वह बगल खड़ी ट्रक पर सो गया। कई अन्य लोग भी बगल में खड़े ट्रैक्टर खड़े सोए हुए थे।

      crupt police childइसी बीच राजगीर थाना पुलिस वहां पहुंची और 12 वर्षीय हिमांशु राज एवं 13 वर्षीय अमित कुमार 13 बरस भी खड़े ट्रक पर सोने का प्रयास कर रहा था कि इतना ही में राजगीर थाने की पुलिस वहां पर पहुंची और उक्त दोनों बच्चों को बुलाकर हिरासत में ले लिया और कहा कि यहां पर बैटरी खुलता है, बोलो कि तुम लोग ही इस काम को करते हैं।

       लेकिन जब उक्त दोनों बच्चों ने कहा कि आज ही वे अपने गांव से शादी में सम्मिलित होने आए हैं। वे भला ऐसा काम कैसे कर सकते हैं।  इसके बाद पुलिस दोनों बच्चों को चोर स्वीकार करने के लिए प्रताड़ित कर रही है।

      युवक के परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चें हैं और वे लोग भी ट्रक के पास खड़े ट्रैक्टर पर सो रहे थे। वह भी सोने के लिए सोच रहा था। इतना ही में पुलिस आई और दोनों बच्चों को पकड़ कर साथ ले गई।

      इधर परिजन ने थाना पुलिस से बेकसूर बच्चों को छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं फिर भी पुलिस छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!