अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

छत पर धूप सेंकना पड़ा महंगा, दिनदहाड़े 20 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

“दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है…

सोहसराय (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य मंदिर मार्ग के छिलकापर मोहल्ला में दिनदहाड़े चोरों ने ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के घर से नकद और आभूषण समेत 20 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली।

यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव निवासी मुन्नू कुमार के नए फ्लैट में हुई। चोरी के समय परिवार के सदस्य छत पर धूप सेंकने गए थे और इस दौरान चोरों ने ताले तोड़कर घर को खंगाल डाला।

परिवार के लोग दोपहर करीब 2:45 बजे फ्लैट में ताला लगाकर छत पर गए थे। जब वे कुछ देर बाद नीचे लौटे  तो घर का ताला टूटा हुआ पाया और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर डीएसपी और थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया कि घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। व्यवसायी मुन्नू कुमार ने बताया कि घटना के समय वे अपनी एजेंसी पर थे और घर में उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चे मौजूद थे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.