गाँव-जवारअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे सरपंच पति देशी कट्टा-खोखा संग गिरफ्तार

इस घटना ने पंचायत स्तर पर बढ़ते विवादों और अपराध के मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ी घटना को टाल दिया, लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है

थरथरी (नालंदा दर्पण)। थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहत्रावां गांव में बीते देर शाम पुलिस पर फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें अमेरा पंचायत के सरपंच पति मिथिलेश यादव का नाम भी शामिल है।

ग्रामीणों के अनुसार विवाद की शुरुआत बच्चों के झगड़े से हुई थी। भातू बिगहा निवासी मिथिलेश यादव अपने दो साथियों के साथ मेहत्रावां गांव पहुंचे और विवाद को तूल देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गांव के लोग दहशत में घरों में दुबक गए।

सूचना मिलते ही थरथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने बिना किसी हताहत के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से देशी कट्टा और खोखे बरामद हुए हैं। थरथरी थानाध्यक्ष ने हालांकि पुलिस पर फायरिंग की घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद से गांव में डर और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा