अपराधइस्लामपुरखुदागंजनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, खुदागंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े वारदात, जांच में जुटी पुलिस

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरथुआ खुर्द गांव में सोमवार को भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में 27 वर्षीय सन्नी पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।nalanda serthua khurd land dispute sunny paswan shot dead 2

परिजनों के अनुसार सन्नी पासवान किसी कार्य से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने कथित रूप से उन्हें रोक लिया और जमीन विवाद को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सन्नी के सिर और पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

घायल सन्नी को आनन-फानन में इस्लामपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी खुशबू कुमारी, छह वर्षीय पुत्र जॉन कुमार और तीन वर्षीय पुत्री सानवी कुमारी को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी कुमार ऋषिराज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं खुदागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और हमलावरों की भूमिका का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.