गाँव-जवारचुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

पानी भरते ही फिर भरभराया सीएम की भ्रष्टाचारयुक्त योजना की जल-नल टंकी

नालंदा दर्पण डेस्क। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले की विकास योजनाओं में ग्रामीण स्तर पर जमकर लूट मचाई गई है, मचाई जा रही है।

As soon as the water was filled the water tap tank of CMs corrupt scheme fell after filling up 2यही कारण है कि सीएम सात निश्चय योजना के तहत जल नल योजना की टंकियाँ कहीं उड़ रही है तो कहीं धाराशाही हो रही है और इस घपलेबाजी में शामिल पंचायत प्रतिनिधि से लेकर अफसर तक सभी चुनावी जश्न मनाने में जुटे हैं।

खबर है कि इसलामपुर प्रखंड के मनीचक गांव में सात निश्चय योजना से लगी नल जल टंकी धाराशाही हो गई है। यह घटना बीते 20 सितंबर का है और इसका वीडियो लोग तेजी से वायरल कर रहे हैं। जोकि मनीचक वार्ड संख्या-06 रविदास टोला का बताया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार इस टंकी के निर्माण में काफी घटिया सामाग्री का उपयोग किया गया था। कमजोर एंगल के कारण पानी भरते ही लोड के कारण टंकी भरभरा कर गिर गया। इससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड रहा है।

हालांकि, इसलामपुर प्रखंड क्षेत्र समेत समूचे जिले में भ्रष्ट्राचार की यह कोई पहली घटना नहीं है। ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कभी कोई कड़ी जाँच कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण विकास योजनाओं के लुटेरे बेलगाम हैं।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future