अचानक लगी आग में राख हुई चलती कार, 3 लोग बाल-बाल बचे

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मेन रोड पर जखौर मोड़ के पास देर रात अचानक चलती कार में अचानक आग लग गयी और देखते-देखते कुछ मिनट के भीतर पूरी कार जलकर राख हो गई।

गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोगों की जान बच गई। कार में बैठे लोगों ने जैसे ही कार से धुआं निकलते देखा वैसे ही तीन लोग चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई है। उनके कार से कूदते ही आग ने भयंकर रूप ले लिया कि कुछ ही मिनटों में सब कुछ खाक हो गया।

कार में जो तीन लोग बैठे थे उसमें से दो लोग जमुई के और एक व्यक्ति नीमा के रहने वाले थे। वे लोग किसी निजी काम के लिए पटना गए थे। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हुआ है। कार में जमुई के भजौर निवासी बीरेंद्र सिंह और आशुतोष कुमार सिंह के अलावा नीमा के विक्रांत कुमार बैठे थे।

अचानक चलती कार में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। लोगों का मानना है कि कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »