बढ़ती ठंढ को लेकर जिले के नगर निकायों एवं प्रखंडों में हुई अलाव की व्यवस्था

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में बढ़ती ठंड के प्रकोप के कारण आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के आलोक में विभिन्न नगर निकायों एवं  प्रखंडों में अलाव  की व्यवस्था की गई है।

30 दिसंबर को गिरियक नगर पंचायत में 5 जगहों पर, चंडी नगर पंचायत में  7 जगहों पर,परवलपुर नगर पंचायत में  4 जगहों पर, एकंगरसराय नगर पंचायत में 6 जगहों पर,नालंदा नगर पंचायत 17 जगहों पर, पावापुरी नगर पंचायत में 11 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई । नगर परिषद हिलसा में 10 जगहों पर,इस्लामपुर नगर पंचायत में 9 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई ।

इसी प्रकार बेन प्रखंड में तीन जगहों पर, बिहार शरीफ प्रखंड में चार जगहों पर,चंडी प्रखंड में 2 जगहों पर, एकंगरसराय प्रखंड में 7 जगहों पर, गिरियक प्रखंड में तीन जगहों पर,हिलसा प्रखंड  में 3 जगहों पर,कराय परशुराय प्रखंड में तीन जगहों पर नगरनौसा प्रखंड में 8 जगहों पर,नूरसराय प्रखंड में 3 जगहों पर, परवलपुर प्रखंड में दो जगहों पर, रहुई प्रखंड  में एक जगह पर तथा सरमेरा प्रखंड में 4 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों एवं प्रखंडों में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित रखने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »