भू-अर्जन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, भू-धारियों को मुआवजा भुगतान का निर्देश

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मंगलवार संध्या में समीक्षा बैठक की।

विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं- हिलसा बाईपास (पूर्वी), इसलामपुर बाईपास, नूरसराय बाईपास, नूरसराय-सिलाव पथ, तेलमर नरसंडा सालेपुर पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (बख्तियारपुर- रजौली खंड) के फोरलेन निर्माण, भारतमाला परियोजना के तहत एनएच-119 डी (आमस-रामनगर) पथ, दरियापुर वीयर आदि परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्य की एक-एक कर समीक्षा की गई।

हिलसा पूर्वी बाईपास के लिए 6 मौजे के 548 अवार्डी से लगभग 47 एकड़ भूमि अर्जित की गई है।इनमें से 376 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त की गई है। शेष लोगों से भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

इसलामपुर बाईपास के लिए 5 मौजे के 479 अवार्डी से लगभग 55 एकड़ भूमि अर्जित की गई है।इनमें से 212 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त  की गई है।शेष अवार्डी को भुगतान में तेजी लाने के लिए विशेष शिविर लगाकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने को कहा गया।

नूरसराय बाईपास के लिए 4 मौजे के 152 अवार्डी से लगभग 23 एकड़ भूमि तथा नूरसराय-सिलाव पथ के लिए 16 मौजे के 1195 अवॉर्डी से लगभग 124 एकड़ भूमि अर्जित की गई है।

अन्य सभी परियोजनाओं के लिए भी भू-अर्जन से संबंधित लंबित मुआवजे के भुगतान में तेजी लाने का निदेश दिया गया। इसके लिए नियमित रूप से विशेष शिविर लगाकर भू धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा जरूरतमंद को एलपीसी निर्गत करने को कहा गया।

इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker