लहेरी थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, कल 2 बजे अस्पताल चौक पर होगा पुतला दहन

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। कल 10 जनवरी को दोपहर बाद 2 बजे बिहार शरीफ नगर के अस्पताल चौक पर लहेरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

बिहार शरीफ अनुमंडल पदाधिकारी से इस आशय की शिकायत पत्र में लिखा है कि लहेरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार द्वैरै सरकार की नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर शराब कारोबारियों एवं अपराधियों से सांठगांठ कर निजी स्वार्थ की पूर्ति करने में लगे हैं।

इसी का प्रतिफल है कि विगत 7 जनवरी को बिहार शरीफ निगम पार्षद सह राजद नेता पप्पु यादव के भाई पर हरनौत में अपराधियों द्वारा बस में चढ़कर गोली मारने की कोशिश की।

यही नहीं, गोली मारने में नाकामयाब अपराधियों ने उस बस में बैठे पप्पु यादव के भाई का पीछा करते हुए रामचन्द्रपुर बस स्टैंड तक हथियार लेकर पहुंच गए। जिन्हें लहेरी थाना प्रभारी द्वारा पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया तथा प्राथमिकी कांड संख्या-18/23 दर्ज की गई।

लेकिन बीते 9 जनवरी को उन अपराधियों को थाना प्रभारी द्वारा थाना से छोड़ दिया गया, जिसकी जाँच थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा से की जा सकती है।

लहेरी थाना प्रभारी की सह पर रामचन्द्रपुर, मछली मार्केट, भरावपर, सोहनकुआं आदि जगहों पर शाम ढलते ही शराब बिकना शुरु हो जाता है। कई बार उन शराब कारोबारियों को पकड़कर थाना से हीं छोड़ दिया जाता है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker