अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरशिक्षा

जंघारो उत्क्रमित मध्य विदयालय का ताला तोड़कर ऑटो से चावल उड़ा ले गए चोर

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र के जंघारो उत्क्रमित मध्य विदयालय का ताला तोड़कर बदमाशों ने चार बोरा चावल की चोरी कर ली।

इस संबंध में अकौना पंचायत के मुखिया अभय सिंह ने बताया कि आज शनिवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिये घर से निकले तो विदयालय के पास एक ऑटो पर कुछ बदमाश चावल का बोरा लाद रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो सभी बदमाश निकल भागे।

इस दौरान वे सभी बदमाश चार बोरा चावल ऑटो से ले भागने में सफल रहे, जबकि विदयालय के पास चावल के कुछ बोरे वह ऑटो पर नहीं लाद सके। जिससे सभी चावल के बोरे बदमाश ले जाने में सफल नहीं हो सके।

इधर, बेन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि विदयालय के एचएम उमेश रजक दवारा इस संबंध में लिखित आवेदन मिला है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।