पर्यटनबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगर परिषद अध्यक्षा ने हजरतदाता लोदीशाह दिवान के मजार पर चादरफोशी कर मन्नतें मांगी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना परिसर स्थित हजरत दाता लोदी शाह दिवान रहैमतुल्है अल्लाहे के मजार पर सलाना दो दिवसीय उर्ष मेला का आयोजन किया गया है। इस मौके पर उर्ष कमिटी की ओर से कव्वाली प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। 

The city council president asked for vows by covering the tomb of Hazratdata Lodishah Diwan 1बताया जाता है कि यह मजार सभी सम्प्रदायों के लिए आस्था का केंद्र है। इस मजार पर सालों भर प्रति शुक्रवार को लोग चादरफोशी कर मन्नतें मांगते है और मुरादें पूरी होने पर चादरफोशी करते हैं। इस उर्ष मेला के दौरान दूर दराज से आकर मजार पर चादरफोशी करते है।

इस उपरांत नगर परिषद अध्यक्षा किरण देवी ने मजार पर चादरफोशी कर मन्नतें मांगी और उन्होंने आपसी भाइचारा शांति व्यवस्था बनाये रखने का लोगो से अपील की।

इस मौके पर समाजसेवी पप्पू कुमार, राजीव कुमार, सर्वेश कुमार, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद तबारक, मोहम्मद राजा, मोहम्मद इस्माइल उर्फ मीठी, जामी आलम, मोहम्मद छोटू आलम, कारू  आदि लोग मौजूद थे।

The city council president asked for vows by covering the tomb of Hazratdata Lodishah Diwan 2

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »