नालंदाबिग ब्रेकिंगसमस्याहिलसा

नगर परिषद बोर्ड की बैठक नहीं होने से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों में भारी नाराजगी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर परिषद के चुनाव बाद नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का बोर्ड की बैठक नहीं होने से विकास अधर मे लटकने का आशंका व्यक्त किया जा रहा है। वही वार्ड पार्षदों में नाराजगी साफ देखी जा रही है।

वार्ड पार्षदों ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होने के लगभग तीन माह बीतने के बाबजूद आज तक नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की बोर्ड का बैठक नहीं हुआ है।  जबकि सशक्त स्थाई समिति की बैठक  हंगामा कारण स्थगित हो गया था। जब सशक्त स्थाई समिति की बैठक होना था, तब बिना कारण के स्थगित कर दिया गया।

इतना ही नही डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए एक निविदा निकाला गया था। जिस पर सलाना लगभग 2 करोड़ रुपए खर्च बताए गए थे। इस तरह के भ्रष्टाचार की बदबू का वार्ड पार्षदों द्वारा विरोध करने पर उसे स्थगित कर दिया गया।

इससे स्पष्ट होता है कि नगर परिषद का बोर्ड की बैठक और विकास का मामला धीरे धीरे अधर में लटकता जा रहा है, जबकि बोर्ड की बैठक करवाने के लिए जिलाधिकारी और हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना दिया गया।

इसके बाद हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद के पदाधिकारी को बोर्ड की बैठक करवाने का निर्देश दिया गया।  फिर भी समय का इंतजार कराया जा रहा है कि बोर्ड की बैठक कब होगा, ताकि नगर परिषद क्षेत्र का विकास हो सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »