नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरराजनीति

बेन ईलाके में चर्चा का विषय बना मंत्री श्रवण कुमार संग मुखिया की ऐसी वायरल तस्वीर

नालंदा दर्पण। बेन क्षेत्र में यह फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक व्यक्ति बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की ओर टेबल पर झुका हुआ है। मंत्री साथ बैठे प्रखंड स्तरीय अफसर से कुछ बात कर रहे हैं।

इस मौके पर विधान पार्षद रीना यादव, प्रमुख रंजु देवी, बीडीओ अकरम नाजफी, सीओ श्रीमती नुपूर, जदयू अध्यक्ष अरविंद पटेल समेत कई मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य आदि लोग भी नजर आ रहे हैं।

वहीं टेबल पसरा हुआ आदमी मंत्री और अफसर को सुन ही नहीं रहा है, बल्कि उस बातचीत में शामिल भी दिखता है। शायद मंत्री जी का खास आदमी जो ठहरा। लेकिन वह जिस तरह से एक कबीना मंत्री और अफसरों के सामने पब्लिकली शारीरिक प्रदर्शन कर रहा है, उस पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

दरअसल यह शिष्टाचारहीन व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि बेन प्रखंड के आंट पंचायत का मुखिया कारु तांती है। हाल ही में इनकी एक ईंट सोलिंग पथ सुर्खियों में आया था, जो मंत्री श्रवण कुमार के हाथों उद्घाटन के दिन ही छितर-बितर हो चला था। कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि वायरल फोटो में मंत्री, मुखिया और अफसर की गुफ्तगू उसी संदर्भ में हो रही है। लोग मुखिया के बातचीत के तरीके को नहीं पचा पा रहे हैं।

Such a viral picture of Chief with Minister Shravan Kumar became a topic of discussion in Ben area 1

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »