नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अंडा फैक्ट्री में काम करने दार्जिलिंग से हरनौत आए लापता अधेड़ का पानी भरे गड्ढे में मिला शव

“मृतक दार्जिलिंग का रहने वाला है और अंडा फैक्ट्री में काम करने के लिए हरनौत के नंदा बिगहा आया था। वह मानसिक रूप से विछिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यूडी केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा में शुक्रवार की रात से लापता एक अधेड़ का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। मामला चेरो ओपी अंतर्गत बिरजू मिल्की स्थित हनुमान मंदिर के पीछे की है।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला के करसिंग थाना क्षेत्र निवासी मनी कुमार तमंग का 50 वर्षीय पुत्र अमित तमंग के रूप में किया गया। वह चार दिन पूर्व ही काम के सिलसिले में अपने अन्य 3 सहयोगियों के साथ नालंदा आया था।

बताया जाता है कि बीती रात अंडा फैक्ट्री में काम खत्म करने के उपरांत सभी लोग सो गए। अचानक से अमित तमांग उठकर रात में ही कहीं चले गए। जब उन लोगों की नींद खुली तो अमित तमांग वहां से गायब थे। इसके उपरांत उन लोगों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। बावजूद उनका कहीं पता नहीं चल सका।

शनिवार को अचानक से उनका शव बगल के गांव के पानी भरे गड्ढे में होने की सूचना मिली, इसके बाद तत्काल इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

चेरो ओपी प्रभारी अनुज सिंह के अनुसार बीती रात से अधेड़ लापता था। शनिवार को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि एक शव पईन में उपलाया हुआ है। इसके उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »