इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड के ट्रैक पर लोहंडा के पास मिला अज्ञात युवती का धड़, पड़ताल में जुटी हिलसा पुलिस

“युवती की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। दाहिने हाथ में एक पर्स भी मिला है जिसमें 70 रुपये और रिंकू मिस लिखा हुआ एक पर्ची बरामद किया गया है…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज शनिवार की अहले सुबह इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंडा हाल्ट के समीप की है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Torso of an unknown girl found near Lohanda on the track of Islampur Fathuha railway section police engaged in investigation 2बताया जाता है कि आज शनिवार की सुबह जब ग्रामीण अपने काम को लेकर खेतों की ओर जाने लगे, तभी उन्हें ट्रैक पर एक युवती की सिर कटी लाश दिखी।  इसके बाद यह बात पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद तत्काल इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। इसके उपरांत घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को हटाया गया। युवती की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। दाहिने हाथ में एक पर्स भी मिला है जिसमें 70 रुपये और रिंकू मिस लिखा हुआ एक पर्ची बरामद किया गया है।

फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों से एवं सोशल मीडिया का पहचान के लिए सहारा लिया जा रहा है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »