नालंदा

धूमधाम से मनाया गया श्री श्री ठाकुर अनुकुलचन्द्र जी का 136वां जन्म दिवस महामहोत्सव

The 136th birth anniversary of Sri Sri Thakur Anukulchandra ji was celebrated with great pomp and show 2बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर रेलवे हॉलट के पास स्थित सत्संग विहार मंदिर में परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुलचन्द्र जी का 136वां जन्म दिवस महामहोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

सुबह 4:00 बजे प्रभात फेरी, सुबह 5:38 प्रार्थना, सुबह 7:05 पर श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का जन्म लग्न घोषणा, भजन कीर्तन सत्संग के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें हजारों लोग भाग लेकर श्री श्री ठाकुर जी का दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को आनंद में डुबोए रखे।

सत्संग विहार मंदिर पर भक्तों का जमावड़ा देख उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा था। नालंदा, नवादा के सभी सत्संगी वृंद मिलकर महा महोत्सव को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग किए हैं।

The 136th birth anniversary of Sri Sri Thakur Anukulchandra ji was celebrated with great pomp and show 1

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »