गाँव-जवारनालंदाहिलसा

नालंदा जिला परिषद अध्यक्ष ने ईट सोलिंग और पीसीसी ढलाई का किया उद्घाटन

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने नगरनौसा प्रखंड के कछियावा पंचायत के एकैड़ में ईट सोलिंग और पीसीसी ढलाई का उद्घाटन फीता काटकर किया।

एकैड़ गांव में यह ढलाई का कार्य 6.7 लाख रुपए की लागत खर्च से दुर्गा स्थान से मुसहरी टोला आरडी रोड तक ईंट सोलिंग एवं पीसीसी दलाई का कार्य हुआ है।

इस दौरान पिंकी कुमारी ने कहा कि सुशासन सरकार में विकास की गंगा बह रही है। बिजली ,सड़क ,स्वास्थ्य पेय जल हर क्षेत्र में विकास का कार्य हो रहा है। इस पथ के बन जाने से ग्रामीणों को कीचड़ युक्त रास्ते से आने-जाने से मुक्ति मिल गई है।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अर्चना कुमारी, विनोद मांझी, समाजसेवी प्रेम कुमार सिंह, सरपंच खुशबू कुमारी, युवा नेता टिंकू पटेल, छात्र नेता आशीष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »