अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चिकसौरा थाना पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में हथियार-उपकरण बरामद

हिलसा (इन्द्रभूषण प्रसाद)। हिलसा अनुमंडल अंतर्गत चिकसौरा थाना पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आज हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने चिक्सौरा थाना में मीडिया को बताया कि चिकसौरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है।

इसके बाद पुलिस ने मिर्जापुर गांव निवासी शिशुपाल मिस्त्री के घर में छापेमारी करते हुए पांच देसी कट्टा, एक अर्ध निर्मित कटा, दो मोबाइल, देसी कट्टा का 24 बैरल,10 मुट्ठी बट,एक ड्रिल मशीन, 5 रेती ,एक आरी फार्मा दो हथौड़ी, एक पेचकस समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया।

छापेमारी दल में चिकसौरा थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, मनोज कुमार पांडे एवं पुलिस बल शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »