म्यांमार सीमा पर मणिपुर में शहीद का शव पहुंचते ही अमर रहे की नारों से गूंज उठा गांव

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल गंज गांव के वीरेंद्र यादव असम में 24 एआर राइफल मैन के पद पर कार्यरत थे और वे भारत के म्यांमार सीमा पर मणिपुर में मातृभूमि की रक्षा करने के दौरान आतंकवादियो से लोहा लेते हुए 11 नम्वर को शहीद हो गए।

म्यांमार सीमा पर मणिपुर में शहीद 1

आज पुलिस वैन से शहीद का शव तिरंगा से लपेटकर लाया जा रहा था कि गांव में शव पहुंचने से पहले रास्ते में शहीद के वैन के साथ काफी संख्या मे लोगों ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जयकारों के साथ दो पहिया वाहनों से शहीद के गांव दिनदयाल गंज पहुंचे।

शव पहुचते ही काफी संख्या में लोगो का भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों द्वारा शहीद वीरेंद्र अमर रहे भारत माता की जय का अवाज वुलंद किया जा रहा था।

इस बीच मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक राकेश रौशन, जिला परिषद सदस्या प्रतिनिधि सुमन पटेल आदि ने शहीद के परिजनो से भेट कर संतावना दिया और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

म्यांमार सीमा पर मणिपुर में शहीद 3

वहीं परिजनो के बीच कोहराम मचा था। परिजनों ने बताया कि शहीद का वर्ष 2004 में नौकरी लगा था। उनकी पत्नी चंचल कुमारी समेत दो संतान है।

गांव  में गमगीन महौल बना था। लोगों की आंखें नम थी। तीन भाई मे शहीद मंझला भाई था। पिता कैलाश सिंह सेवानिवृत पुलिस है। शहीद का अंतिम संस्कार गांव के तलाब के पास किया गया है।

पुलिस वाहन पर शहीद के साथ सुबेदार पमेश्वर प्रसाद त्रिपाठी आदि पुलिस प्रशासन के अलावे मुखिया युगेश्वर सिंह, नेता वीरेंद्र गोप  आदि लोग मौजूद थे।

चंडी के गाँव में फांसी का फंदा से झुलते मिला नवविवाहिता का शव

चंडी में दीवाली की रात ड्राईवर ने खलासी की गोली मारकर की हत्या

मोबाइल चोरी का आरोप लगा युवक का सिर मुड़वा सरेआम बाजार में घुमाया

पावापुरी महोत्सवः पहली बार बिना कुछ बोले निकल गए सीएम नीतीश कुमार

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठा नालंदा का कार चालक, जीते  6.4 लाख छह लाख, अमिताभ बच्चन से हुई बात

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=c-m2rtMVllo[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker