मुखिया की अनुपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन, प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड के अरावां पंचायत में मुखिया की अनुपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किए जाने का उप मुखिया समेत अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विरोध किया है और पंचायती राज पदाधिकारी से उसे रद्द करने की मांग की की है।

उपमुखिया रिंकी देवी एवं वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को दिए आवेदन में लिखा है कि पंचायत की मुखिया कई महीनों से बाहर में इलाजरत हैं। उनकी जगह उनके पति राजेश सिंह ने बगैर सदस्यों एवं ग्रामीणों को सूचना दिए बगैर पंचायत सरकार भवन की वजाय अपने निवास पर आम सभा किया।

उपमुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने यह भी लिखा है कि पंचायत सचिव के मिलीभगत से मुखिया के पति द्वारा अपने घर पर बैठक व आमसभा किया जाता रहा है।

पंचायतीराज अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए रद्द करने की मांग बीडीओ एवं पंचायती राज पदाधिकारी से की गई है।

आरोप लगाया गया है कि पंचायत सचिव रोहित कुमार पंचायत की मुखिया पति राजेश सिंह के साथ मिलकर पंचायत कार्यालय पर बिना सूचना दिए अपने घर जफरा में आमसभा का आयोजन किया गया।

उपमुखिया ने जब मोबाईल पर पंचायत सचिव से संपर्क कर आमसभा के बारे में पूछा तो बताया गया कि उन्हें जानकारी नहीं है। उपमुखिया एवं कई वार्ड सदस्य जफरा पहुंचे तो देखा कि पंचायत सचिव एवं मुखिया पति की उपस्थिति में चार पांच लोगों के साथ आमसभा किया जा रहा है।

इस संबंध में पंचायती राज पदाधिकारी सुप्रिया प्रणय से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जानकारी प्राप्त हुई है। पंचायत सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker