Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    अंग्रेजी शराब कारोबार में संलिप्त अजीबोगरीब गिरोह का भंडाफोड़

    नालंदा दर्पण डेस्क। एकंगरसराय थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के कारोबार में संलिप्त अजीबोगरीब गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीं शराब की फेरी लगा कर बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया है।

    खबरों के मुताबिक यह गिरोह शराब से भरी कार को विभिन्न क्षेत्र में ले जाकर निश्चित स्थान पर खड़ा कर देता है और वहां से स्कूटी के माध्यम से मांग के अनुरुप शराब की आपूर्ति करता है।

    बताया जाता है कि एकंगरसराय थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि एकंगरसराय रेलवे क्रॉसिंग से पहले यह गिरोह एक ऑल्टो कार खड़ी कर स्कूटी के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर शराब की आपूर्ति कर रहा है। उसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त स्थान की घेराबंदी की गई।

    इस दौरान पुलिस ने पाया कि एक ब्लू रंग की स्कूटी से एक व्यक्ति शराब की आपूर्ति करने में जुटा है। फिर पुलिस ने खदेङ कर उस व्यक्ति को स्कूटी सहित हिरासत में ले लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से 2 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं पास में खड़ी एक अल्टो कार से 92 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

    बकौल एकंगरसराय थानाध्यक्ष, गिरफ्तार व्यक्ति उस गिरोह का सदस्य है, जो कार में शराब की खेप रखकर विभिन्न स्थानों पर स्कूटी के माध्यम से शराब की आपूर्ति करता है। गिरफ्तार युवक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भादोआ गांव निवासी भगवान प्रसाद के पुत्र रमेश प्रसाद के रूप में की गयी।

    रमेश प्रसाद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जप्त ऑटो कार का मालिक सुढी बिगहा गांव निवासी शंकर प्रसाद के पुत्र रजनीश राज उर्फ गुरु का है, जो इस धंधा में साथ संलिप्त है।  पुलिस गुरु की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    5 COMMENTS

    Comments are closed.

    error: Content is protected !!