बिहार शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए जारी की नई घंटी सारणी

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक- 28.11.2023 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 09.30 बजे पूर्वाहनहन से शुरू होकर आठवीं घंटी 03.30 बजे अपराहन समाप्त होती थी। लेकिन अब पहली घंटी 10.00 बजे पूर्वाहन से प्रारम्भ होकर आठवीं घंटी 04.00 बजे अपराहन समाप्त होगी।

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के अनुसार अतः अब पहली घंटी 10.00 बजे पूर्वाहन से 10.40 बजे पूर्वाहन तक, दूसरी घंटी 10.40 बजे पूर्वाहन से 11.20 बजे पूर्वाहन तक, तीसरी घंटी 11.20 बजे पूर्वाहन से 12.10 बजे अपराहन तक, चौथी घंटी 12.10 बजे अपराहन से 12.50 बजे अपराहन तक, मध्यांतर 12.50 बजे अपराहन से 01.30 बजे अपराहन तक, पांचवी घंटी 01.30 बजे अपराहन से 02.10 बजे अपराहन तक, छठी घंटी 02.10 बजे अपराहन से 02.50 बजे अपराहन तक, सातवीं घंटी 02.50 बजे अपराहन से 03.30 बजे अपराहन तक एवं आठवीं घंटी 03.30 बजे अपराहन से 04.00 बजे अपराहन तक होगी।

Bihar Education Department released new bell table for schools 2

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wncTQJGNzZ4[/embedyt]

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker