शिक्षक की गोली मारकर हत्या मामले में 2 जमीन कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरनौसा बनबोरिया धाम के पास गुरुवार दिन विद्यालय जा रहे शिक्षक को गोली मारकर हुए हत्या मामले में मृतक शिक्षक के पत्नी निर्मला कुमारी ने नगरनौसा गांव के दो व्यक्ति पर नगरनौसा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मृतक शिक्षक की पत्नी निर्मला कुमारी ने आरोपियों पर पैसे की लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

नगरनौसा थाना में दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि आरोपी लोग उनके शिक्षक पति के साथ मिलकर जमीन का कारोबार भी करते थे। उनके पति का आरोपी लोग करीब चालीस से पचास लाख रुपया रखे हुए हैं। आरोपी लोग अक्सर मेरे पति को पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दिया करते थे।

इधर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4tcGVjYlHVc[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future