राजगीर नगर परिषद का टैक्स दारोगा सह लेखापाल और कनीय लिपिक निलंबित

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर परिषद के सहायक टैक्स दारोगा सह लेखापाल प्रमोद कुमार और निम्न वर्गीय लिपिक रवि कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के लिए प्रपत्र “क” गठित करने की करवाई की जा रही है।

सहायक समाहर्ता सह कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री दिव्या शक्ति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों निलंबित कर्मियों के खिलाफ राजगीर थाने में धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि निलंबित कर्मी प्रमोद कुमार जिस सर्टिफिकेट पर वर्तमान समय में नौकरी कर रहे हैं, उसकी जांच अनुसंधान कर रहे पुलिस पदाधिकारी द्वारा की जायेगी।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मियों को तीन-चार दिन में बकाये मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। शहर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई का कार्य किया जाता है।

उनके संज्ञान में बात आई है कि शहर के सफाई कर्मियों को दो-तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उनके संज्ञान में बात आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। उनके द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों को अविलंब मानदेय भुगतान करने का आदेश आउटसोर्सिंग को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट में ही करार है कि नगर परिषद द्वारा भुगतान में कतिपय कारणों से विलंब होने पर भी महीने के पहले सप्ताह में हर हाल में कर्मियों को आउटसोर्सिंग द्वारा मानदेय भुगतान किया जायेगा।

कार्यपालक पदाधिकारी ने आगे बताया कि नगर के वैसे सभी स्ट्रीट लाइट जो कतिपय कारणों से बन्द है उसे वार्ड बार कर्मियों द्वारा मरम्मत कर जलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड पार्षदों से इस संबंध में फीडबैक लिया जाता है। इसके लिए एक एप और ग्रुप भी बनाया गया है। जिस वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहे हैं, वहां के वार्ड पार्षद अथवा नागरिक द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर उसे जलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर परिषद के सभी वार्डों के सभी स्ट्रीट लाइट शाम ढ़लते ही रोशनी बिखेरने लगे। किसी भी सड़क और गली के नागरिकों और यात्रियों को अंधेरे का सामना करना नहीं पड़े।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=YdpF7MyHA3I[/embedyt]

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ECDnbnfqlUY[/embedyt]

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker