Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    DDC ने हरनौत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव समीक्षा बैठक कर दिए अहम निर्देश

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। आज 9 अप्रैल 2024 को नगरनौसा प्रखंड के सभागार में 177 हरनौत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधित तैयारीयों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन नालंदा उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में की गई।

    इस बैठक में सभी मतदान केंद्रों पर मिनिमम एश्योर्ड फैसेलिटीज के संबंध में शौचालय निर्माण, मरम्मती पेयजल की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, मतदान केंद्र भवन मरमती की आवश्यकता के बारे में सभी सेक्टर पदाधिकारी से विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।

    उसके बाद निर्देश दिया गया कि पेयजल की व्यवस्था, शौचालय मरमती या नए शौचालय बनवाने की आवश्यकता, भवन मरम्मती की आवश्यकता या विद्युतीकरण की आवश्यकता अगर किन्हीं पांच अगर किसी मतदान केंद्र पर है तो उसे पीएचईडी, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के सामंजस्य से क्रियान्वित करवाते हुए मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित करेंगे।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी नगरनौसा, चंडी एवं हरनौत को उक्त कार्यों को असमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय  अभियंता तथा शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों तथा कनीय अभियंताओं को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

    जहां प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 85+ तथा दिव्यांग मतदाताओं हेतु फॉर्म 12 वितरित करने का निर्देश दिया गया। वहीं अंचल अधिकारी नगरनौसा, चंडी एवं हरनौत को आदर्श आचार संहिता के उलंघन के मामलों में कठोरता से कारवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    शादीशुदा महिला के प्रेम चक्कर में पड़े युवक को मिली भयानक मौत

    किताबों में भारी कमीशन के बीच चंडी के निजी स्कूल बनते जा रहे हैं ‘बुक डीलर’

    ACS केके पाठक का शुक्रगुजार हुआ यह अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय

    ठेला चालक ने ही सुपारी देकर करायी चंडी निवासी वेंडर साथी की हत्या

    बिहारशरीफ मंडल कारा में कैदी की मौत की होगी न्यायिक जांच

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.