हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में ठेका मजदूरों का भारी शोषण

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला अवस्थित हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में नियमित कर्मचारियों के लिए यूनियन लगातार आवाज उठाते रही है। जबकि यहां ठेकेदार के अंदर काम कर रहे लगभग पांच सौ निजी मजदूर का आवाज उठाने वाला कोई संगठन नहीं है।

Heavy exploitation of contract laborers in Harnaut Railway Factory 1यहां जो भी मजदूर अपने वेतन, छुट्टी, कार्य घंटे, सुरक्षा उपकरण आदि समस्याओं का बात अपने ठेकेदार से करता है, उसे अगले दिन काम से हटा दिया जाता है। ठेकेदार के द्वारा कर्मचारियों का लगातार आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से शोषण किया जाता है।

इन मजदूरों को 12- 12 घंटे तक प्रतिदिन काम लेने के बावजूद भी उनके साप्ताहिक छुट्टी का पैसा नहीं दिया जाता है। मजदूरों के आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जाता है। जबकि यहां कार्य करने वाले अधिकतर मजदूर कुशल कारीगर के रूप में कार्य करते हैं।

इन मजदूरों को बैंक खाते के बजाय हाथ में नगद पेमेंट किया जाता है। ताकि इनका आर्थिक शोषण किया जा सके। मजदूरों का श्रमिक पोर्टल पर डाटा रखने का प्रावधान है। परंतु ज्यादा मजदूरों से काम तो लिया जाता है, मगर इनका रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।

इन मजदूरों का श्रमिक पोर्टल पर रिकॉर्ड रखकर बैंक खाते के माध्यम से पेमेंट किया जाए, तो इनका शोषण होने का संभावना कम हो जाएगा। कुछ ठेकेदार एक ही मजदूर का कई शौप में श्रमिक पोर्टल पर रिकॉर्ड रखें हैं।

नटवरलाल निकला राजगीर नगर परिषद का सस्पेंड टैक्स दारोगा

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

ACS केके पाठक के प्रयास से स्कूली शिक्षा में दिख रहा सुधार

ट्वीटर X से Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

फेसबुक से Video Story Reels Download करने का आसान तरीका

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker