कोसुत नदी में अवैध बालू खनन के दौरान एक मजदूर की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसुत नदी में बने सुरंग से बालू निकालने के क्रम में मिट्टी से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान दीपनगर गांव निवासी सुरेंद्र बिंद (40) के रुप में हुई।

बताया जाता है कि बिहारशरीफ-राजगीर पथ में कोसुत नदी है। इस नदी से अवैध रूप से बालू का खनन कई महीनों से चल रहा है, जबकि कुछ ही दूरी पर दीपनगर थाना अवस्थित है। इस रास्ते से जिलाधिकारी से लेकर खनन विभाग के अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन किसी ने बालू के हो रहे अवैध खनन को रोकने की कोशिश नहीं की।

इस नदी से बालू का अवैध खनन करते-करते करीब 20 फुट का सुरंग बन गया है। इसी सुरंग से प्रत्येक दिन आसपास के लोग और बालू के अवैध धंधे करने वाले प्रतिदिन ट्रैक्टर पर लोड कर धंधे करते हैं।

इसी क्रम में बीते शाम करीब 5 बजे दीपनगर गांव निवासी सुरेंद्र बिंद उसी खोह में घुसकर अवैध रूप से बालू निकासी कर बोरे में भर रहा था कि अचानक ऊपर से मिट्टी भरभरा कर गिर गई और उसी में दब गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसकी सूचना दीपनगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। तब मौके पर पुलिस पहुंची और बालू-मिट्टी से दबे हुए शव को निकालने के लिए जेसीबी मंगाया गया। आसपास के करीब सैकड़ो लोग इकट्ठे हो गए। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से शव को निकाला गया। पुलिस ने उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां कई महीनों से अवैध बालू खनन का खेल चल रहा है। इस अवैध बालू खनन में दीपनगर थाने की पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों की साफ मिलीभगत है।

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

पीपीयूः वोकेशनल कोर्स में अबतक नहीं मिली नामांकन की अनुमति

महंगा पड़ा रांग साइड लहरिया कट चलना, बाइक सवार 3 युवकों की मौत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध