आक्रोशित परिजनों ने विम्स पावापुरी मेन गेट का ताला तोड़ा, पुलिस-प्रशासन नदारत

पावापुरी (नालंदा दर्पण)। अभी-अभी एक बड़ी खबर नालंदा जिला अवस्थित विम्स पावापुरी से आ रही है। जहां मरीजों के परिजन ने चिकित्साकर्मियों द्वारा मुख्य द्वार में जड़े ताले तोड़ दिया है और अंदर प्रवेश गए हैं। लेकिन चिंताजनक सूचना यह है कि सुबह से ही इस हंगामा को रोकने के लिए प्रशासन नहीं पहंच सका है, जबकि चंद कदम दूर ही पावापुरी थाना ओपी है।

बता दें कि भगवान महावीर विज्ञान संस्थान पवापुरी अस्पताल के मरीजों एवं उसके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संस्थान कर्मियों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर आज भी ताला जड़ दिया था।

बता दें कि बीते दिन एक मृत मरीज के परिजनों के द्वारा इस अस्पताल के चिकित्साकर्मियों के साथ मार-पीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले के बाद चिकित्साकर्मी भड़क उठे और इमरजेंसी-ओपीडी सेवा ठप करते हुए मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

चिकित्साकर्मियों का आरोप था कि सूचना के बाबजूद पुलिस ने कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं की और अब भी शिथिल बनी हुई है। उसे लेकर आज भी मुख्य द्वार में ताला जड़ दिया गया और इमरजेंसी-ओपीडी सेवा बंद दी।

 विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

रोहिणी नक्षत्र की भीषण गर्मी देख मुस्कुराए किसान, 2 जून तक रहेगी नौतपा

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें