जहरीली शराब कांड के आरोपी ने बिहारशरीफ जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी जेल के बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत विचाराधीन कैदी सोहसराय थाना क्षेत्र के पहाड़तल्ली इलाके निवासी स्वर्गीय देव पासवान का पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ बोकड़वा है।

दो वर्ष पूर्व सोहसराय थाना क्षेत्र के पहड़तल्ली इलाके में जहरीली तरल पदार्थ के सेवन करने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। उसी कांड का वह आरोपी था और विचारहीन कैदी के रुप में पिछले एक साल से अधिक जेल में बंद था।

जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि रविवार की सुबह 11:00 बजे विचाराधीन कैदी बाथरूम गया था, जहां गमछी का फंदा बनाकर गले में डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद विचाराधीन कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले जाया जा रहा था कि इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कैदी जितेंद्र कुमार कई कांड का आरोपी था, जो हिलसा जेल में भी कई दिन तक बंद था। जेल में ही एक और कैदी बंद था, जिससे कैदी जितेंद्र कुमार और उसकी पत्नी से संबंध हो गया।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक कैदी की रिहाई हुई थी, जो कैदी जितेंद्र कुमार का साथी था। करीब 10 दिन पहले कैदी जेल से बाहर हुआ था। तभी विचाराधीन कैदी जितेंद्र कुमार की पत्नी को लेकर भाग गया था। इसी सदमा को कैदी जितेंद्र बर्दाश्त नहीं कर पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर, परिजन को कैदी जितेंद्र कुमार की मौत की सूचना मिली, तब बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। मृत कैदी के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पुलिस पटना ले जाने लगी, तभी परिजनों ने रोक दिया और हंगामा करने लगे।

परिजनों का कहना था कि शव का पोस्टमार्टम बिहाशरीफ सदर अस्पताल में ही कराया जाए। इसी बात को लेकर पुलिस और विचाराधीन कैदी के परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया और हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में सदर अस्पताल में पुलिस बल पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।

 विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

रोहिणी नक्षत्र की भीषण गर्मी देख मुस्कुराए किसान, 2 जून तक रहेगी नौतपा

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker