Farmer’s son became IAS: आइएएस बनकर मिसाल बना बिहार का यह BPSC टीचर

नालंदा दर्पण डेस्क। Farmer’s son became IAS: इन दिनों पूरे देश में बिहार शिक्षा विभाग द्वारा बहाल एक बीपीएससी टीचर की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी मिसाल दे रहे हैं। क्योंकि वह शिक्षक से अपनी लगन और मेहनत से अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी बन गए हैं।

मोतिहारी जिला के मधुबन प्रखंड अंतर्गत तालिमपुर हाई स्कूल में पदस्थापित सोशल साइंस के टीचर महेश कुमार यूपीएससी की परीक्षा उतीर्ण कर आइएएस बन गए हैं। वे मूलतः मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत के मीनापुर प्रखंड के तुर्की गांव निवासी महेंद्र साह और मुन्नी देवी के पुत्र हैं। उन्होंने तीसरी बार सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

एक साधारण किसान का बेटा महेश कुमार टीचर बनने से पहले शेखपुरा सिविल कोर्ट में कार्य रहते यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित अध्यापक नियुक्ति भर्ती परीक्षा में शामिल हुए और उसमें सफल रहने के बाद मधुबन प्रखंड अंतर्गत तालिमपुर पंचायत हाई स्कूल में सोशल साइंस टीचर के पद पर पदस्थापित रहते हुए उन्होंने अपनी आगे की तैयारी को जारी रखा।

अब आईएएस बने महेश कुमार का कहना है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को अपना लक्ष्य केंद्रित करके नियमित रूप से तैयारी करने की जरुरत है। नियमित तैयारी करने से सफलता जरूर मिलती है। इसके मार्गदर्शन भी काफी जरूरी है।

उन्होंने शेखपुरा सिविल कोर्ट में क्लर्क पद रहते 2020 में कोविड महामारी के दौरान बीपीएससी और यूपीएससी को लक्ष्य बनाकर भरपूर तैयारी की। फिर बीपीएससी टीचर पद बहाल होने के बाद अपने जुनून को जारी रखा। अब वे एक आइएएस अफसर बन गए हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker