अन्य
    Thursday, October 17, 2024
    अन्य

      Nalanda Big Crime: हिलसा थाना क्षेत्र में पत्नी, पुत्र और पुत्री की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      हिलसा (नालंदा दर्पण)। Nalanda Big Crime: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भट बिगहा गांव में एक व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटा और बेटी की निर्मम हत्या कर फरार हो गया है। मृतक की पहचान पत्नी सरिता कुमारी, पुत्र प्रिंस कुमार और पुत्री प्रिया कुमारी के रुप में हुई है।

      बताया जाता है कि पत्नी सरिता कुमारी रक्षाबंधन को लेकर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और उसी आवेश में गुस्साए पति ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है।

      वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एक पति और पिता ने ऐसी जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने के मामले का फिलहाल घटना की सूचना पाकर भट बिगहा गांव पहुंची हिलसा थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव