Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    चंडी में नोनाई नदी से बच्ची का शव बरामद, अपहरण कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना पुलिस ने जसमत बिगहा गांव में सत्येन्द्र कुमार की छह वर्षीय पुत्री सुप्रिया भारती का शव नोनाई नदी से बरामद किया है। बच्ची के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।

    बच्ची के पिता सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे घर के पास खेल रही थी। खेलते खेलते बच्ची अचानक गायब हो गयी। देर शाम तक बच्ची की खोजबीन किया, लेकिन कहीं अता पता नहीं चल पाया।

    उन्होंने आगे बताया कि आज शुक्रवार की अहले सुबह भी घर के पास से गुजरा और नोनाई नदी में खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। उसके बाद अचानक बच्ची का शव नोनाई नदी में उपलाता दिखा। इसकी सूचना चंडी पुलिस को दिया।

    उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति पप्पू महतो से झगड़ा हुआ था और कहा था कि तुमको हम बर्बाद कर देंगे। आशंका है कि उसी व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण कर हत्या उपरांत नोनाई नदी में डाल दिया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा