अब शिक्षा सेवकों को ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार जन शिक्षा निदेशालय, शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) को महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने लिखा है कि राज्य में महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के अन्तर्गत कार्यरत शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) का अपने संबद्ध स्कूल में उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था है। अब सरकारी प्रक्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से दर्ज किये जाने का व्यवस्था की गई है। ऐसी स्थिति में विचारोपरान्त संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों की भाँति शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) की भी बायोमेट्रिक प्रणाली ई-शिक्षा पोर्टल से उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 01 सितबंर 2024 से लागू होगा।

अपर सचिव ने निर्देश दिया है कि 01 सितबंर 2024 से से शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज ) की उपस्थिति उनके संबद्ध स्कूल (जिसका UDISE Code उन्हें आवंटित है) के बायोमेट्रिक प्रणाली ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। शिक्षकों के अनुरूप सभी शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) का अक्टूबर 2024 से मानदेय का भुगतान ई-शिक्षा पोर्टल पर दर्ज बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर की जाएगी। इस प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future