Tuesday, February 10, 2026
अन्य

    महिला का वेश बना देशी कट्टा लेकर लूट का प्रयास करता युवक गिरफ्तार

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना पुलिस ने महिला के परिधान में लूट का प्रयास करते एक युवक को रंगे हाथ दबोचा है। यह मामला बीती रात करीब एक बजे की है, जब युवक बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर चौहान मोड़ के पास महिला का वेश बनाकर देशी कट्टा लेकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास में जुटा है।

    पुलिस के अनुसार नूरसराय थाना अंतर्गत बिहटा सरमेरा मुख्य पथ पर चौहान मोड़ के पास चालक श्रवण यादव पिता चंदेश्वर यादव निवासी गॉसनगर थाना सरमेरा जिला नालंदा के साथ एक अपराधी महिला को अपने हाथ में लिए लोडेड देशी कट्टा को उनके ऊपर तानकर लूट का प्रयास करते हुए पकड़ा गया।

    पुलिस उस समय हैत में पड़ गई, जब गिरफ्तार महिला के उनका नाम-पता का सत्यापन करने के उपरांत ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अपराधकर्मी पुरुष है, जो लूट करने के उद्देश से महिला का वेश बनाये हुए है तथा उसकी पहचान लक्ष्मण कुमार पिता नरेश रविदास निवासी मोड़ा तालाब पचासा थाना भागनबिगहा जिला नालंदा है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा