Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    अजब प्रेम की गजब कहानी: नाबालिग शिष्या को लेकर फरार हुआ गुरुजी

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक शिक्षक अपने शिष्या को लेकर फरार हो गया। घटना बिंद थाना के एक गांव की है, जहां मनोज कुमार नामक शिक्षक नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। शिक्षक अपनी शिष्या को किताब खरीदने के बहाने बाजार लेकर गया और फिर दोनों घर लौटे ही नहीं।

    यह घटना शुक्रवार शाम को घटी। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने शनिवार को पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद छात्रा का परिवार सदमे में है और इलाके में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा तेज हो गई है।

    बताया जा रहा है कि शिक्षक मनोज कुमार पिछले चार महीनों से इस छात्रा को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी करा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया। स्थानीय लोग भी इस बात से अनजान नहीं थे, लेकिन शुक्रवार की घटना ने सभी को चौंका दिया।

    बिंद थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही दोनों को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

    इस अजब प्रेम की गजब कहानी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस भी इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही इस प्रेमी जोड़े को ढूंढ निकालने का भरोसा दे रही है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा