नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में राजद नेता गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत मेघी नगमा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद को गोली मारने के मामले में पुलिस ने राजद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष विजय गोप को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय घटित हुई थी, जब शिवचरण प्रसाद को पैक्स चुनाव में विजय प्राप्त हुई और वह गांव लौटने के बाद मंदिर में आशीर्वाद लेने जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद शिवचरण प्रसाद और उनके समर्थक जब घर लौट रहे थे तो एक समूह हथियारों से लैस होकर उनके घर पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर शिवचरण के बेटे को लाठी-डंडों से पीटा गया। शोर सुनकर जब शिवचरण प्रसाद वहां पहुंचे तो उन पर गोली चला दी गई।

शिवचरण प्रसाद ने इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश का आरोप लगाया है और राजद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष विजय गोप को मुख्य अभियुक्त बताते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके अलावा बिल्लू यादव, विजय यादव, सुनील गोप, श्रवण यादव, पिंटू यादव, पीयूष कुमार समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों पर भी जान से मारने की नीयत से हमला करने और लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि दर्जनभर लोग पैक्स अध्यक्ष के घर के पास जमा होकर गाली-गलौज कर रहे हैं और बीच-बीच में फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपनगर थाना पुलिस ने शिवचरण प्रसाद के बयान के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त विजय गोप को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

यह घटना राजनीतिक रंजिश और चुनावी हिंसा के एक और उदाहरण के रूप में सामने आई है। जिसने जिले में तूल पकड़ लिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़कर न्याय सुनिश्चित कर पाती है या नहीं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future