अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      प्रेम जाल में फँसी युवती यूं बालक संग न्याय की गुहार लेकर थाना पहुँची

      प्रेमी को बरामदगी के लिए इसलामपुर थाना से गुहार लगा रही है....

      इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। प्रेम जाल में फँसी एक युवती न्याय के लिए इसलामपुर थाना पहुँची है।

      islampur love story news 2आरा के महाजन टोली नम्वर एक निवासी स्व सुरेंद्र प्रसाद के पुत्री सुषमा देवी ने बताया कि उसने आरा आयरण देवी मंदिर में प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसका प्रेमी एक दिन अचानक जेवर-रुपए लेकर चंपत हो गया।

      वह उसी प्रेमी को खोजते हुए इसलामपुर पहुँची है। यहाँ पता चला कि उसे धोखा देकर फरार प्रेमी इसी थाना क्षेत्र के एक गाँव का रहने वाला है।

      उसके बाद वह अपने प्रेमी को बरामदगी के लिए इसलामपुर थाना से गुहार लगा रही है, ताकि उसे न्याय मिल सके। उस युवती का एक बालक भी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!