Tuesday, February 24, 2026
अन्य

    बिहार शरीफ में अभाविप ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। आज अखिल भारतीए विद्यार्थी परिषद बिहार श्री इकाई द्वारा नालन्दा कॉलेज से अम्बेर मोड़ तक आक्रोश मार्च निकाला गया और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सिंह का पुतला दहन किया गया।

    ABVP burnt effigies of Chief Minister and Education Minister in Biharsharifइस मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सज्जन कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार पूर्णतःभ्रष्टाचार में लिप्त है। इसी करण उनको समय नहीं मिल पा रहा है कि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का निदान कर सकें। जिस तरह से नई शिक्षा नीति भारत सरकार ने लागू किया गया है लेकिन बिहार सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करने से रोकना चाहती है।

    अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रतीक राज ने कहा कि बिहार सरकार  शिक्षक नियमावली में लगातार परिवर्तन करना यह दर्शाता है कि छात्र , युवाओं को बरगला कर यहां के युवाओं को बेरोजगार बनाना चाहती है और जब इसके लिए छात्र आवाज उठाने पर सरकार लाठी चार्ज से जवाब देती है। इसी के विरोध में आज अभाविप बिहार श्री इकाई के द्वारा पुतला दहन किया गया।

    इस मौके पर विभाग संयोजक विकाश कुमार , जिला संयोजक अमर राजपूत ,कॉलेज अध्यक्ष सुमन राज ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार सानू , यश कुमार ,साहिल मेहता ,नीतीश कुमार ,मुरली मनोहर , विनोद ,यश चौहान आदि दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!